फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   न्यूजीलैंड चर्च की जमीन हड़पने की कोशिश

न्यूजीलैंड चर्च की जमीन हड़पने की कोशिश

Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूजीलैंड चर्च की जमीन हड़पने की कोशिश
खरड़। सिटी पुलिस ने प्रीसेबीटेरियन चर्च आफ न्यूजीलैंड की खरड़ स्थित जायदाद को जाली संस्था बना कर हड़पने की तैयारी करने वाले छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। थाना सिटी से मिली जानकारी के मुताबिक सटीफन सिंह निवासी 434/1 खाती बाबा ईसाई टोला झांसी उत्तर प्रदेश ने जिला पुलिस प्रमुख को दी शिकायत में कहा है कि कुछ व्यक्ति आपस में मिलीभगत करके प्रीसेबीटेरियन चर्च आफ न्यूजीलैंड की खरड़ स्थित जायदाद की जाली पावर आफ अटारनी तैयार करके तथा जाली संस्था बना कर हड़पने की तैयारी में हैं। इन लोगों ने यूसीएनआईटीए के रजिस्ट्रेशन नंबर को भी गलत तरीके से इस्तेमाल करके पावर आफ अटारनी के साथ आरओसी को भी गुमराह कर रहे है। सटीफन सिंह ने शिकायत में लिखा है कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट इंदौर ने एक खुद बनें यूसीएनआईटीए के मेंबर प्रेम मसीह निवासी मुंबई को मेंबर मानने से इनकार कर दिया था तो सटीफन सिंह को यूसीएनआईटीए का ट्रस्टी मेंबर माना था। इस व्यक्ति ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिल कर जाली संस्था बना कर यूसीएनआईटीए का अक्स खराब करके प्रीसेबीटेरियन चर्च आफ न्यूजीलैंड की प्रापर्टी को अपनी बता कर माननीय अदालत तथा पब्लिक को भी गुमराह किया गया है। इस मामले में थाना सिटी के एएसआई अश्वनी कुमार ने अपनी रिपोर्ट पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। जिला पुलिस प्रमुख कुलदीप सिंह चाहल के आदेशों पर सिटी पुलिस ने प्रेम मसीह पुत्र रहमत मसीह निवासी कराती मार्ग मुंबई, अशोक कुमार गुगा पुत्र अनायक मसीह निवासी खरड़, अलवन मसीह जनरल सचिवी सनायड चर्च आफ नार्थ इंडिया निवासी न्यू दिल्ली, प्रेम मसीह पुत्र वरकत मसीह निवासी क्रिश्चियन हाई स्कूल खरड़, पी सी सिंह निवासी विश्प हाउस नैपीयर टाऊन जबलपुर मध्य प्रदेश, यूनिस मसीह निवासी सी एन आई मिशन कंपाऊंड लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed