फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोरिंडा सड़क पर बनाए जा रहे अंडरपास का लैंटर देर रात गिरा

मोरिंडा सड़क पर बनाए जा रहे अंडरपास का लैंटर देर रात गिरा

Thu, 22 Nov 2018 01:34 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
मोरिंडा सड़क पर बनाए जा रहे अंडरपास का लैंटर देर रात गिरा
खरड़-मोरिंडा सड़क पर बनाए जा रहे अंडरपास का लेंटर गिरा
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधकों के मुताबिक, रात को किसी अज्ञात वाहन ने शटरिंग को हिट किया था
वाहन चालक फरार, दिन में हादसा होता तो जा सकती थी लोगों की जान
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। खरड़-मोरिंडा सड़क पर गांव घडुआं के बस स्टैंड के पास यातायात की सुविधा के लिए बनाए जा रहे अंडरपास का लेंटर मंगलवार देर रात उस समय गिर गया जब किसी अज्ञात वाहन द्वारा पुल के लिए लगाई गई शटरिंग को टक्कर मार दी। हादसा मंगलवार देर रात लगभग दो बजे हुआ, जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अगर यह हादसा दिन में होता तो इसमें कई व्यक्तियों की जान जा सकती थी। दिन भर इस निर्माणाधीन अंडरपास के नीचे से गांववासियों का आना जाना लगा रहता है।
कंपनी के अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि गांव घडुआं के बस स्टैंड पर नेशनल हाईवे 95 को चौड़ा करने का काम चल रहा है। इसके तहत अंडरपास के निर्माण कार्य के दौरान लेंटर का बेस कल ही डाला था, जो देर रात किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गिर गया। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। हादसे के कारण कंपनी को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना घडुआं पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


बॉक्स
शिव मंदिर को हटाने के चलते गिरा पुल
इस अंडरपास का निर्माण करने के लिए कंपनी को प्राचीन शिव मंदिर को हटाना पड़ा था। गांववासियों में यह भी चर्चा का विषय बन गया है कि यह अंडरपास प्राचीन शिव मंदिर को हटाने के कारण ही गिरा है। कंपनी द्वारा पुख्ता प्रबंध न किए जाने संबंधी भी कुछ लोग आपस में चर्चा करते सुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज
थाना घडुआं के एसएचओ शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि कंपनी की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


फोटो कैप्शन- गांव घडुआं के पास सड़क पर बन रहे अंडरपास पुल का लैंटर गिर
जाने के बाद जेसीबी मशीनों के साथ मलबा हटाते हुये कर्मचारी।
फोटो नंबर- 21 खरड़-फोटो नंबर 05
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed