फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गांव कैल्लो में व्यक्ति ने किया सुसाइड,

गांव कैल्लो में व्यक्ति ने किया सुसाइड,

Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गांव कैल्लो में व्यक्ति ने किया सुसाइड,
गांव कैल्लो में ट्रक चालक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

एक महिला के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
गांव कैल्लों में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फंदा लगा लिया। मृतक की पहचान टिंकू सैनी (29) के रूप में हुई है। वह ट्रक ड्राइवर था। पुलिस ने मृतक की पत्नी हन्नी की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

पुलिस को दी शिकायत में हन्नी ने बताया है कि उसकी शादी दस साल पहले टिंकू से हुई थी। उस समय उसका पति ट्रक चलाता था। उसने कहा कि दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। इस दौरान उसका एक बेटा और बेटी हुई। दोनों पढ़ रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि उसके पति के गांव की एक महिला से अवैध संबंध थे। दो दिन पहले उसका पति उसे और बच्चों को उसके मौलीजागरां स्थित घर पर छोड़ आया था। इस दौरान उसे बताया था कि उक्त महिला उसे तंग कर ही है। ऐसे में वह दो तीन दिन में इस मामले को निपटाकर उसे वापस ले आएगा। महिला का कहना है कि शाम को छह बजे फोन आया कि उसके पति ने पंखे से फंदा लगा लिया है। सोहाना थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed