{"_id":"5a8737fe4f1c1b78028b4be0","slug":"111518811134-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में सिंगर व उसके भाई ने विदेश भेजने के नाम पर लाखो ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली में सिंगर व उसके भाई ने विदेश भेजने के नाम पर लाखो ठगे
Updated Sat, 17 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी सिंगर व उसके भाई ने विदेश भेजने के नाम 4.10 लाख ठगे
आरोपियों ने कहा था कि ग्रुप के साथ विदेश लेकर जाएंगे, वहां पर नौकरी भी लगवाएंगे
एसएसपी को सौंपी शिकायत, जल्द ही आरोपियों पर दर्ज होगा केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
खरड़ के गांव निहोलका निवासी गगनदीप सिंह ने एसएसपी को बठिंडा निवासी एक नामी पंजाबी सिंगर और उसके भाई के खिलाफ ठगी की शिकायत दी है। उनका कहना है कि गायक ने विदेश भेजने के नाम पर उनसे चार लाख दस हजार रुपये की ठगी की है। गगनदीप सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग खरड़ इकाई के प्रधान जगदेव सिंह धनोआ की अगुवाई में एसएसपी से मिले। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने एसएसपी को अप्रैल 2017 में शिकायत दी थी। एसएसपी ने यह शिकायत आर्थिक अपराध शाखा को भेज दी थी। आर्थिक अपराध शाखा की तरफ से गायक के खिलाफ मामला दर्ज करने संबंधी रिपोर्ट भेज दी गई थी। जबकि एसएसपी दफ्तर की तरफ से यह कहकर रिपोर्ट वापस कर दी गई कि गायक के बयान नए सिरे से लेकर रिपोर्ट बनाई जाए। उन्होंने बताया कि गायक विदेश चला गया, इस कारण मामले की कार्रवाई बीच में ही रुक गई है। गगनदीप सिंह ने बताया कि पत्रकारों से बताया कि एसएसपी ने उन्हें जांच का पूरा भरोसा दिया है। जिक्रयोग है कि गायक और उसके भाई पर पहले भी जमीन व प्लॉटों के नाम पर लाखों की ठगी के केस दर्ज हुए हैं।
ऐसे की थी सिंगर ने ठगी
पीड़ित ने बताया कि वह 2016 में सेक्टर-35 की पार्किंग में नौकरी करता था। इस दौरान उसकी मुलाकात सिंगर से हो गई। गायक ने उसे अपने ग्रुप के साथ इंग्लैंड जाने और वहां पर नौकरी लगवाने के लिए नौ लाख रुपये मांगे। साथ ही कहा कि आधे पैसे यहां और शेष विदेश में देने होंगे। डील होने के बाद उसने सिंगर के भाई के खाते में तीन चरणों में पैसे डलवा दिए, लेकिन सिंगर और उसके भाई ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापस किए।
पच्चीस हजार ही मिल पाए
इसके बाद उनके द्वारा दी गई शिकायत पर सिंगर ने माना था कि उनसे पैसे लिए हैं। उसने 25 हजार का चेक दिया था। जो कैश हो गया था। बाद में सिंगर ने उसे एक लाख रुपये का चेक का दिया। जो बैंक से वापस आया गया। उसके बाद सिंगर विदेश चला गया।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि उनके पास इस संबंध में शिकायत आई है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।