{"_id":"5cd4846cbdec2207790747d8","slug":"101557431404-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड पर्स में, ठग रतिया और चेन्नई में करते रहे शॉपिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
क्रेडिट कार्ड पर्स में, ठग रतिया और चेन्नई में करते रहे शॉपिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। सन्नी एनक्लेव खरड़ निवासी एक महिला डॉक्टर से एक लाख चार हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। महिला का क्रेडिट कार्ड उसके पर्स में ही था, जबकि आरोपी रतिया और चेन्नई में शॉपिंग करते रहे। डॉक्टर को ठगी का तब पता चला, जब उसने ड्यूटी के बाद घर आकर अपना मोबाइल चेक किया। जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में नौकरी कर रही डॉ. रवनीत कौर मोदगिल पत्नी अश्वनी मोदगिल निवासी मकान नंबर 8022, सन्नी एनक्लेव ने 27 अप्रैल को खरड़ पुलिस को ठगी की शिकायत दर्ज करवाई है। जांच के बाद बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
डॉ. रवनीत कौर ने लिखिल शिकायत में कहा था कि वह रोज की तरह 25 अप्रैल को ड्यूटी पर चंडीगढ़ गईं थीं। उसका एसबीआई का क्रेडिट कार्ड भी उसके पास पर्स में ही था। इस दौरान उसे न तो कोई ओटीपी का मेसेज आया और न ही उसने उस दिन क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की। ड्यूटी से लौटकर शाम को घर आकर मोबाइल चेक किया तो क्रेडिट कार्ड से 30 हजार व 25 हजार रुपये की दो ट्रांजेक्शन कविता क्लॉथ हाउस रतिया (सिरसा, हरियाणा) व 49,561 रुपये की एक ट्रांजेक्शन राजिंदर कुमार रनवान चेन्नई का मैसेज आया हुआ था। डॉ. रवनीत ने तुरंत बैंक की हेल्पलाइन पर फोन करके अपने क्रेडिट कार्ड को ब्लाक करवाया तथा अगले दिन बैंक में अपने साथ हुई इस ठगी की जानकारी दी।