{"_id":"5c101511bdec2241950dcfac","slug":"101544557841-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो की मौत, दो की हालत गंभीर
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तेज रफ्तार ट्रक ने टिप्पर को किया हिट
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। लांडरां बनूड़ रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कहर मचा दिया। ट्रक ने टिप्पर में सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक पहचान फरियाज व लायक मुहंमद के तौर पर हुई है। जोकि मूल रूप में बिहार के रहने वाले थे। साथ ही गांव भागोमाजरा स्थित एक टाइलों की फैक्टरी में काम करते थे। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है और मृतकों की लाशें पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दी गई हैं।
प्राप्त जानकारी मुताबिक टाइलों से भरा एक मिन्नी टिप्पर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था, जिस पर चार मजदूर भी सवार थे। जब टिप्पर लांडरां-बनूड़ रोड़ पर स्थित प्रधान ढाबे के नजदीक से गुजर रहा था तो पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने टिप्पर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और दो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान लखपत सिंह और पाल सिंह के रूप में हुई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है और मृतकों की लाशें पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दी गई हैं।