फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोच

नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोच

Thu, 12 Jul 2018 01:49 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से रेप, पुलिस ने आरोपी को दबोच
12 वर्षीय लड़की से दुराचार, पुलिस ने आरोपी दबोचा
विज्ञापन

आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था, इसके बाद दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ूू। थाना हंडेसरा के तहत आते एक गांव में किराए पर विधवा औरत की 12 वर्षीय नाबालिग लड़की को अगवा कर दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को नाबालिग लड़की सहित काबू कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़ित लड़की का सरकारी अस्पताल डेराबस्सी से मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि वो मूल निवासी यूपी से हैं। यहां किराए के मकान में अपनी 12 साल की बेटी के साथ रहती हैं और एक फैक्ट्री में काम करती हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। 7 जुलाई को जब वह शाम 5:30 बजे फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौटी तो बेटी कमरे में नहीं मिली। आसपास खोजने पर पता चला कि उसकी बेटी को मसूद आलम बहला फुसलाकर कहीं ले गया है। आरोपी मीट प्लांट पर काम करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 10 जुलाई को आरोपी के पास से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया। लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया है। इसके आधार पर पुलिस ने दर्ज मामले में बढ़ोतरी कर पोस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित लड़की का सिविल सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन

थाना हंडेसरा के एसएचओ गुरदीप सिंह पंधेर ने बताया कि जज के सामने पीड़ित लड़की के 164 सीआरपीसी के तहत बयान करवाए जाएंगे और आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी लड़की को लेकर बिहार भागने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed