{"_id":"5b43c2324f1c1b97468b57ed","slug":"101531167282-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी, गोलक ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी, गोलक ले गए चोर
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर से गोलक ले गए चोर
मोहाली। फेज-3बी1 के मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। चोर नकदी चोरी करने के साथ गोलक भी साथ ले गए। चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मटौर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रदीप सोनी ने बताया कि मंदिर में चोरी दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद हुई। उस समय मंदिर बंद कर दिया जाता है और पुजारी अपने कमरों में आराम करते हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के मुताबिक दो चोर धर्मशाला की ओर से मंदिर में खिड़की तोड़ कर दाखिल होते दिख रहे हैं। दोनों संतोषी माता की मूर्ति के आगे वाला गोलक उठाकर बाहर टॉयलेट के पास ले गए, वहां पर उन्होंने उसका ताला तोड़ कर नकदी निकाली। उसके बाद उन्होंने मंदिर से दूसरा गोलक उठाया और उसे साथ लेकर चले गए।