फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   प्रापर्टी कारोबारी पर हमला करने के आरोप में 11 लोगों खिलाफ मामला दर्ज

प्रापर्टी कारोबारी पर हमला करने के आरोप में 11 लोगों खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी कारोबारी पर हमला करने के आरोप में 11 लोगों खिलाफ मामला दर्ज
प्रापर्टी कारोबारी पर हमला करने के आरोप में 11 पर केस
विज्ञापन

लालड़ू में आईटीआई चौक पर कार से उतारकर किया था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर लालड़ू में आईटीआई चौक के नजदीक जीरकपुर के प्रापर्टी कारोबारी गुलशन राय को गाड़ी से उतार कर उस पर चाकू, रॉड से हमला करने पर पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित वीआईपी शॉपिंग प्लाजा के मालिक गुलशन राय सतीजा (58) पुत्र संतलाल सतीजा 11 जनवरी को अंबाला से अपनी स्कोडा कार में चालक रघुबीर के साथ जीरकपुर लौट रहे थे। इस बीच आईटीआई चौक पार करने पर एक ऑल्टो कार ने ओवरटेक करते कर उन्हें रुकने का इशारा किया। कार रुकने पर ऑल्टो सवार युवक प्रॉपर्टी संबंधी बातचीत करने के लिए उन्हें बाहर आने को कहने लगा। गुलशन राय ने बताया कि जब वह ऑल्टो के पास गए तो युवकों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया। कुछ दूर जाने पर युवकों ने कार से उतारकर उन पर चाकू, किरच व राड से हमला कर दिया था। उनका ड्राइवर रघुबीर जब उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जा रहा था तो ऑडी कार ने उन्हें दप्पर टोल प्लाजा से पहले ओवरटेक किया। उसमें चंडीगढ़ निवासी तिलक राज जैन सवार थे। गुलशन राय ने कहा कि उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। उनके खिलाफ जीरकपुर थाने में मामला भी दर्ज है। गुलशन राय का कहना है कि कार सवार युवको ने जीरकपुर तक उनका पीछा किया। उन्होंने तिलक राज जैन, गौरव जैन निवासी-1183 सेक्टर-21बी, चंडीगढ़, जगमोहन गर्ग निवासी चंडीगढ़, पंकज बंसल निवासी संगरूर, जगतार सिंह निवासी जवाहरका, कुलदीप सिंह निवासी मानसा, पंडत रामपाल निवासी घोलूमाजरा और चार अज्ञात के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed