फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   तीन लाख के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस खाली हाथ

तीन लाख के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस खाली हाथ

Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
तीन लाख के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस खाली हाथ
साढ़े तीन लाख के मोबाइल ले गए चोर, पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन

खरड़। खरड़-लांडरां रोड स्थित नेशनल टिमज एंड मोबाइल नामक दुकान से साढ़े तीन लाख के मोबाइल, दो होम थियेटर और दस हजार की नकदी चोर ले गए। दुकान मालिक पवन शर्मा ने बताया कि उन्हें सुबह पौने पांच बजे वारदात के बारे में पता चला। चौकीदार ने उन्हें इस बारे में सूचना दी थी। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि चोरी की वारदात के बाद वह जब थाना सिटी खरड़ गए तो पुलिस वालों ने गेट तक नहीं खोला। उन्होंने 181 नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई, उसके बाद सुबह साढ़े छह बजे पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इस बारे में एसएचओ राजेश हसतीर ने कहा कि उनके पास शिकायत आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही अपराधों को रोकने के लिए पेट्रोलिंग को बढ़ाया जा रहा है। मुलाजिमों द्वारा चौकी का दरवाजा न खोलने के मामले में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच करवाई जाएगी। जो आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed