फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एसटीएफ ने पेश किया बड़ा चालान

एसटीएफ ने पेश किया बड़ा चालान

Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने पेश किया बड़ा चालान
इंस्पेक्टर इंद्रजीत के खिलाफ 500 पन्नों का चालान पेश
विज्ञापन

चालान में इंद्रजीत के गनमैन व रिश्तेदार का नाम भी है शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
स्पेेशल टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार किए गए पंजाब पुलिस के सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह व अन्य आरोपियों के खिलाफ चल रहे मामले की सुनवाई जिला अदालत में हुई। इस दौरा एसटीएफ द्वारा आरोपियों के खिलाफ चालान पेेश किया गया। एसटीएफ ने उक्त आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में आईपीसी की धाराओं 218, 466, 471, 120बी तव 384 के तहत व आर्म्स एक्ट की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। अब इस केस की सुनवाई मोहाली की अदालत में चलेगी।
जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ द्वारा इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह उनके गनमैन एएसआई अजायब सिंह, उसके नजदीकी साहिब सिंह व एक अन्य रिश्तेदार बलविंद्र सिंह खिलाफ करीब 500 पन्नों का चालान पेेश किया। इसमें करीब 56 लोगों को गवाह बनाया गया है। यह भी पता चला है कि एसटीएफ ने इस केस में एक डीएसपी जसवंत सिंह को भी नामजद किया है। उसे गिरफ्तार करना अभी बाकी है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि एसटीएफ ने 12 जून को इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह व उनके गनमैन अजायब सिंह को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे में से दो एके-47 राइफलें, एक .38 बोर रिवाल्वर, एक .9 एमएम का पिस्तौल, चार किलोग्राम हेरोइन, तीन किलोग्राम स्मैक, .12 बोर राइफल के 41 कारतूस, .315 बोर के 43 कारतूस, 60 कारतूस व दो .32 बोर के मैगजीन, 66 कारतूस और दो 9 एमएम के मैगजीन, 115 कारतूस तथा दो एके-47 के मैगजीन, 7.62 बोर के 25 कारतूस, 30 बोर के 33 कारतूस, 16.50 लाख रुपये नकदी, 3550 यूके पौंड्स, एक इनोवा कार और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed