फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   लाखों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

लाखों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
लाखों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार
निवेश के नाम पर लाखों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार चंडीगढ़ अदालत के बाहर से दबोचा
आरोपी को अदालत में किया गया पेश, एक दिन के रिमांड पर
दो साल से आरोपी पुलिस की पकड़ से था बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
विभिन्न बैंकों और कंपनियों में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दो साल बाद चंडीगढ़ की जिला अदालत के बाहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहन सिंह रावत निवासी गांव दाऊं के रूप में हुई। फेज-छह चौकी के इंचार्ज एसआई बलजिंदर सिंह मंड ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला 2015 में फेज-एक थाने में दर्ज हुआ था। इस संबंध में पुलिस को चंडीगढ़ के सेक्टर-65 निवासी महेश कुमार गुप्ता ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 2012-13 में वह आरोपी के संपर्क में आए थे। आरोपी ने उन्हें बताया था कि वह कंपनियों में पॉलिसी करने पर उन्हें मोटा मुनाफा दिला सकता है। इस दौरान आरोपी ने उनके सामने कई प्लान रखे। आरोपी ने बताया कि वह कई लोगों के पैसे इन प्लानों में निवेश कर चुका है। वह आरोपी की बातों में आ गए। इसके बाद उन्होंने मोटे मुनाफे की लालच में करीब सात लाख रुपये निवेश कर दिए, लेकिन बाद में यह सब झूठा निकला। उन्हें बाद में पता चला कि आरोपी ने उनके साथ धोखाधड़ी की। फिर उन्होंने आरोपी सेे पैसेे मांगे तो उसने पैसे देेने से मना कर दिया। इसकेे बाद आरोपी ने उनका फोन उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


भगोड़ा था आरोपी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर केस दर्ज होने के बाद वह गायब था। अदालत ने उसे भगोड़ा करार दे दिया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की चंडीगढ़ अदालत में पेशी थी। इस संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उसे अदालत के बाहर से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed