{"_id":"5946a5c54f1c1b85788b46b1","slug":"101497802181-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित खबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित खबर
Updated Sun, 18 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात सेकेंड में लूट ली गार्ड की बंदूक
-ज्वेलरी शॉप के बाहर हुई वारदात
-अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में कामयाब हुए लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
दो नकाबपोश लुटेरों ने शनिवार रात एक ज्वेलरी शॉप के गार्ड पर बेसबॉल के बैट से हमला करके घायल कर दिया। गार्ड के बेसुध होने पर वेरना कार सवार दोनों लुटेरे सात सेकेंड में उसकी बंदूक लूटकर भाग गए। कुछ देर तक गार्ड दर्द से तड़पता रहा। जानकारी होने पर राहगीरों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया था। पूरी वारदात शॉप के बाहर लगे कैमरे में कैद हो गया है। काफी देर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग ली। इसके बाद मटौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फेज-3बी2 स्थित एक नामी ज्वेलरी शॉप के मालिक के भाई चंदर गोयल ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह अपनी दुकान शनिवार शाम बंद करके चले गए। इस दौरान दुकान के बाहर उनका गार्ड तिलक राज ड्यूटी पर था। रात के अंधेरा का फायदा उठाते हुए एक वेरना कार आई, जिसमें दो नकाबपोश लुटेरे थे। दोनों एकदम कार से निकल कर बाहर आए और गार्ड के सिर पर बेसबॉल के बैट से हमला कर दिया। इससे गार्ड बेसुध हो गया और लुटेरे उसकी बंदूक लेकर भाग गए। कुछ देर बाद गार्ड को तड़पता देख कुछ युवक वहां पहुंचे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। थोड़ी देर तक जब पुलिस नहीं पहुंची तो युवक उसे अस्पताल ले गए। वारदात की सूचना के काफी देर बाद पुलिस पहुंची। दूसरी ओर गार्ड तिलक राज को रविवार दोपहर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, पुलिस भी ज्वेलरी शॉप लूटने की बजाय गार्ड की बंदूक लूटने के मामले की घटना की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे डीएसपी आलम विजय ने बताया कि मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है। वेरना कार के संबंध में मैसेज फ्लैश कर दिया गया है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।