फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, mohali crime Sector-70, thief walked in house

सेक्टर-70 में घर ताले तोड़कर घर में घुसे चोर

Mon, 13 Jun 2016 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Mon, 13 Jun 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
crime, mohali crime Sector-70, thief walked in house
डकैती - फोटो : amar ujala
सेक्टर-70 के एचआईजी क्वार्टर में चोरों ने रविवार तड़के पौने चार बजे ताले तोड़कर जेवर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, हजारों रुपये का घरेलू सामान चोरी करके भाग गए। मकान मालिक की शिकायत पर मटौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-70 के मकान संख्या 897 के मालिक गगनदीप कुमार चंडीगढ़ के एलांते मॉल में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के जिला पानीपत के समालखा के रहने वाले हैं। घर में वह भाई अश्विनी कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। अश्विनी कुमार आइडिया कंपनी में कार्यरत हैैं। गगनदीप के मुताबिक शनिवार रात उनके परिवार के सदस्य किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पानीपत गए थे। इस दौरान वह घर में अकेले थे और फर्स्ट फ्लोर पर सो रहे थे। चोरों ने रविवार तड़के घर के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर थाना प्रभारी महेश सैनी ने मौके पर पहुुंच कर मुआयना किया और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीमें बुलाकर घटना स्थल की छानबीन कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसते समय आरोपियों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह सीसीटीवी कैमरे एचआईजी में पड़ोसी के घर में लगे हुए थे। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है।


घर में दो बार घुसे थे चोर
सीसीटीवी कैमरे में दो लोग कैद हुए हैं। पता चला है कि आरोपी बाइक पर आए थे। पुलिस को सीसीटीवी कैमरों से पता चला है कि चोर पहले 3 बजकर 11 मिनट पर आए थे। इसके बाद वह चले गए। इसके बाद आरोपी तीन बजकर 48 मिनट पर आए और 3 बजकर 52 मिनट पर घर से बाहर निकलेे। मकान मालिक के अनुसार, चोर वहां तक नहीं पहुंच सके, जहां जेवर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed