फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Council worried over falling ranking in Swachh survey, Sonu Sethi re-appointed as brand ambassador

रैंकिंग गिरने से परिषद चिंतित, सेठी को फिर बनाया ब्रांड एंबेसेडर

Sun, 09 Oct 2022 02:06 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Council worried over falling ranking in Swachh survey, Sonu Sethi re-appointed as brand ambassador
जीरकपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में इस बार जीरकपुर की रैंकिंग में आई गिरावट को दूर करने के लिए नगर काउंसिल कलाकार और समाजसेवियों के जरिये गली और मोहल्लों में रहने वाले लोगों तक पहुंच करके उन्हें जागरूक करने का काम करेगा। इसकी शुरुआत करते हुए शुक्रवार को परिषद ने वोटर इलेक्शन जागरूकता अभियान के आईकॉन और समाजसेवी सोनू सेठी को सफाई अभियान का ब्रांड एंबेसेडर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी नगर काउंसिल के ईओ रवनीत सिंह ने दी है।
विज्ञापन

ईओ का कहना है कि समाजसेवी सोनू सेठी को काउंसिल की ओर से दूसरी बार ब्रांड एंबेसेडर की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि सफाई के प्रति जागरूकता मुहिम गली-गली तक लोगों तक पहुंच सकें। शहर के अंदर लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद ने सफाई अभियान में कलाकार और समाजसेवी लोगों को जोड़ने का फैसला लिया है। इसके चलते पंजाबी गायक गुरदास मान के फैन और समाजसेवी सोनू सेठी को ब्रांड एंबेसेडर बनाया गया है।
विज्ञापन

युवाओं को जोड़ने के लिए लिया सेठी का सहारा
सेठी को यह जिम्मेदारी देने के पीछे मकसद यह है कि उनके साथ शहर का युवा वर्ग सोशल मीडिया पर हर समय जुड़ा रहता है और उनकी बातों को फॉलो भी करता है। इसके अलावा सोनू सेठी वोटर इलेक्शन आईकॉन हैं, जो चुनाव के समय लोगों को मतदान करने को लेकर जागरूक करते रहते हैं। नगर काउंसिल अधिकारियों की मानें तो सोनू सेठी की तरह उन्हें ऐसे और लोगों की तलाश है जो समाज के अंदर संस्थाएं बनाकर अपने स्तर पर सफाई अभियान चला रहे हैं। ऐसे लोगों को पता लगाकर उन्हें नगर परिषद के साथ जोड़कर सफाई प्रबंधों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों के लिए 14 साल से चला रहे निशुल्क एंबुलेंस सेवा
सोनू सेठी पिछले 14 साल से निशुल्क एंबुलेंस चला रहे हैं। वह सड़क हादसों में घायल होने वाले 10 हजार से अधिक लोगों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल में पहुंचा चुके हैं। उनके इस कार्य को देखते हुए जिला प्रशासन उन्हें 15 अगस्त और 26 जनवरी पर होने वाले कार्यक्रमों में विशेष रूप से सम्मानित तक कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed