फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Council of Diploma Engineers strike enters 12th day

काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल 12वें दिन में दाखिल

Tue, 14 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Council of Diploma Engineers strike enters 12th day
मोहाली। काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर पंजाब की ओर से छठे पे कमीशन की रिपोर्ट की त्रुटियों को दूर करने के लिए शुरू किया गया संघर्ष सोमवार को 12वें दिन में दाखिल हो गया। इस दौरान लुधियाना के इंजीनियर सामूहिक छुट्टी लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। पंजाब के सरकारी विभागों में आते जल सप्लाई विभाग, सेनेटरी विभाग पीडब्ल्यूडी और जल स्रोत विभाग के सभी जूनियर इंजीनियर और उप मंडल इंजीनियर और से हड़ताल की जा रही थी। लेकिन सोमवार को पंजाब के जिलों में चलने वाली भूख हड़ताल को सोमवार को समाप्त कर दिया गया है। वहीं मोहाली में चलने वाली भूख हड़ताल को जारी रखा गया है और तय किया गया है कि जब तक सरकार की ओर से इंजीनियरों की मांगों को लेकर पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। वहीं काउंसिल के चेयरमैन इंजीनियर सुखविंदर सिंह कर्मजीत सिंह, कर्मजीत सिंह मान और अन्य वरिष्ठ साथियों ने लुधियाना जोन के साथियों को हड़ताल में बैठाते हुए उन्हें मालाएं पहनाई। इस मौके पर प्रेम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखराज सिंह, रघुबीर सिंह, सतवीर सिंह, मुकेश सैनी, अरमान सिंह, अमरदीप सिंह, राजेश कुमार, सुरजीत सिंह, रजिंदर सिंह और एचडी दर्शन सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed