फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   council

अब खरड़ की 26.24 करोड की लागत से बदलेगी सूरत

Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
council
खरड़। नगर काउंसिल खरड़ की मंगलवार को एक बैठक परिषद प्रधान अंजू चंद्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से खरड़ शहर के समूह वार्डों के विकास कार्यों के लिये 26.24 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। इस मौके पर परिषद प्रधान अंजू चंद्र तथा ईओ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि लांडरां रोड टी प्वाइंट से बडाला रोड तक 4.12 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे। यह सड़क पिछले काफी समय से टूटी हुई है जिस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही शहर के हर एक वार्ड में लाखों रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किये गये हैं।
विज्ञापन

बैठक में अपने विचार प्रकट करते हुये पार्षद मान सिंह सैनी ने कहा कि हर बार त्योहारों के दिनों में ही अवैध कब्जे हटाये जाते हैं जिस कारण दुकानदारों का नुकसान होता है। इसका जबाव देते हुये कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि त्योहारों के अलावा आम दिनों में भी बाजारों में दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखे गये सामान को हटाया जाता है। अब त्योहारों के दिनों में अवैध कब्जे खरड़ के एसडीएम की हिदायतों के अनुसार हटाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समूह सदस्य यह प्रस्ताव पास कर दें कि त्योहारों के दिनों में बाजार से अवैध कब्जे न हटाये जायें तो नहीं हटाये जायेंगे।
विज्ञापन

गांव झुगियां में बनने वाले पार्क व कम्युनिटी सेंटर को जाने वाले 22 फीट रास्ते को 60 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव हाउस ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बैठक में एसडीओ हरप्रीत सिंह भयौरा, चीफ सैनेटरी इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सैनेटरी इंस्पेक्टर हरदर्शन सिंह समेत समूह पार्षद तथा नगर कौंसिल के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेजिडेंशियल कांप्लेक्स व गेटिड सोसइटियों को खुद निपटाना होगा गीला कूड़ा
बैठक में प्रस्ताव पास किया गया खरड़ नगर परिषद की सीमा में बिल्डरों द्वारा बड़ी संख्या में निर्माण किए जा रहे हैं जिस कारण नगर परिषद को मौजूदा समय के दौरान हर घर में जरूरी बुनियादी सुविधायें पहुंचाना एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसलिए सोलिड वेस्ट रूल्ज 2016 के सेक्शन 6 तथा 7 के अनुसार हर रेजिडेंशियल कांप्लेक्स/गेटिड सोसाइटियों को गीला कूड़ा अपने स्तर पर मैनेज करना जरूरी किया जाये और नगर कौंसिल केवल सूखे कूड़े को ही उठायेगी। इस प्रस्ताव को भी हाउस ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।

अनाज मंडी को कूड़ा खुद निपटाने का प्रस्ताव भी पास
बैठक में यह प्रस्ताव भी पास किया गया कि अनाज मंडी खरड़ से सौ किलो से अधिक कूड़ा निकलता है जिसकी व्यवस्था मार्किट कमेटी खरड़ द्वारा अपने स्तर पर मंडी की सीमा के अंदर ही मैनेज करना जरूरी बनाया जाना चाहिए और यदि मार्किट कमेटी अपने स्तर पर कूड़ा नही उठा सकती है तो मार्किट कमेटी नगर काउंसिल को पांच हजार रुपये प्रति टन प्रति दिन के हिसाब से पैसे देगी। इससेे जहां नगर कौंसिल को आर्थिक मदद मिलेगी, वहीं कूडे की व्यवस्था का बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed