फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona test of 2.84 lakhs so far, 5056 people came positive

अब तक 2.84 लाख के हुए कोरोना टेस्ट, पॉजिटिव आए 5056 लोग

Mon, 29 Jun 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona test of 2.84 lakhs so far, 5056 people came positive
मोहाली। कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में पंजाब सरकार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में प्रभावशाली तरीके से लड़ रही है। राज्य में अब तक 2 लाख 84 हजार 431 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें से 5056 पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि इनमें से अब 3320 लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए रविवार को राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू ने कहा कि अब उनका फोकस प्राथमिक सेहत सुविधाओं को मजबूत करने पर है। जिससे इस जानलेवा बीमारी से आसानी से निपटा जा सके।
विज्ञापन

सेहत मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महामारी से निपटने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। पंजाब देश का पहला राज्य है। जिसने स्थिति की गंभीरता से देखते हुए कर्फ्यू लगाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की कोशिशों से काफी हद तक कोरोना वायरस को फैलने से रोका गया है। इसके साथ ही यह भी कोशिश की जा रही है कि लोगों को अपनी रोजाना की जरूरतों को पूरी करने में कोई मुश्किल न आए। इसके लिए जरूरी चीजें जैसे कि दवाइयां, फल, सब्जियां और दूध की घर-घर सप्लाई की जा रही है। इसके साथ ही समाज के कमजोर और गरीब वर्ग से संबंधित लोगों की स्थिति के प्रति दयालु दृष्टिकोण रखते हुए आटा, चावल, दाल, घी, आदि राशन और भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए चलाई गई मुहिम ‘फतेह’ के तहत लोगों को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मुहिम में लोगों से सहयोग की मांग की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि पंजाब जल्दी ही कोरोना वायरस के खिलाफ फतेह हासिल कर इससे निजात पा लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed