फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona not stopping : two died in Mohali, 456 people infected

नहीं थम रहा कोरोना : मोहाली में दो की गई जान, 456 लोग हुए संक्रमित

Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Corona not stopping : two died in Mohali, 456 people infected
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और वहीं कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों का सिलसिला भी नहीं थम रहा। वीरवार को कोरोना संक्रमण से पीड़ित दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि 456 लोग नए संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों में 218 लोग अकेेले मोहाली शहरी क्षेत्र से संबंधित हैं। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या अब 4467 हो गई।
विज्ञापन

डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना पीड़ितों के बढ़ते मामलों के कारण अब स्थिति काफी गंभीर हो गई। इससे बचने के लिए लोगों को खुद भी सावधानियां बरतनी होगी, तभी इस महामारी से निपटा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुंह पर मास्क पहनना, सामाजिक दूरी रखना और कुछ अंतराल के बाद हाथ धोना अपने जीवन का हिस्सा बना लेना चाहिए। जानकारी के मुताबिक जिले में पिछले कुछ समय से लगातार कोरोना केस बढ़ रहे हैं। जो कि जिला प्रशासन के लिए सिरदर्दी बना हुआ है। अधिकारियों की मानें तो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और इसी कारण कोरोना महामारी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, जो दो लोगों की कोरोना से मौत हुई है, प्रशासन की ओर से उनके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है। वीरवार को जो नए संक्रमित पाए गए हैं उनमें बनूड़ के तीन, बूथगढ़ के 11, डेराबस्सी के 39, ढकोली के 107, घडुआं के 28, खरड़ के 39, कुराली के चार, लालड़ू के सात और मोहाली शहरी क्षेत्र से 218 केस सामने आए हैं। वहीं जिले में अब तक कोरोना के कुल 29974 केस सामने आ चुके हैं और इनमें से 25043 लोग तंदुरुस्त हो गए हैं। जबकि जिले में अभी तक 467 लोगोें की मौत हो चुकी है और अभी 4464 मरीज सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed