फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona found 10 more positives in Mohali

मोहाली में कोरोना के 10 और पॉजिटिव मिले

Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Corona found 10 more positives in Mohali
मोहाली। जिले में रविवार को एक ही दिन में कोरोना के दस मामले और सामने आए। सभी ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीजों में खरड़ की 50 वर्षीय महिला और 24 वर्षीय युवक हैं। वहीं गिलको हाइट्स मोहाली में 82 साल का बुजुर्ग और 40 साल का व्यक्ति पॉजिटिव आया है। यह चारों पहले से पॉजिटिव आए लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। जबकि सेक्टर- 71 में 57 वर्षीय महिला और माया गार्डन जीकरपुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। इसी तरह लालड़ू में 23 वर्षीय युवक और युवती, खरड़ में दिल्ली से लौटा 25 वर्षीय युवक व मुंडी खरड़ 16 वर्षीय लड़की पॉजिटिव आई है।
तीन ने कोरोना को हराया
जीरकपुर में 21 वर्षीय, कुराली में 57 वर्षीय व लालडू में 53 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना को मात दी है। सेहत विभाग ने कोरोना के खिलाफ जंग को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

जिले में कुल मरीजों की संख्या 256
सिविल सर्जन डॉ मनजीत सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 256 पहुंच गई है। इनमें से 194 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि तीन की मौत हो चुकी है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या 58 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed