फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona crisis high in Mohali, active patients reaches 26

मोहाली में कोरोना संकट गहराया, सक्रिय मरीजों की गिनती पहुंची 26

Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Corona crisis high in Mohali, active patients reaches 26
मोहाली। जिले में एक बार फिर कोरोना का संकट गहराने लगा है। सक्रिय मरीजों की गिनती लगातार बढ़ रही है। रविवार को सात कोरोना संक्रमित केस सामने आए। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 26 पर पहुंच गई। हालांकि इस दौरान पांच मरीज ठीक हुए। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि 12 साल से अधिक उम्र के बच्चे पहल के आधार पर टीकाकरण करवाए। इसके साथ ही मास्क व सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें क्योंकि महामारी का डर अभी तक खत्म नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इलाके में पड़ रही भीषण गर्मी के साथ ही कोरोना संक्रमण का ग्राफी भी बढ़ने लगा है। अप्रैल के शुरू में कोरोना के सक्रिय मरीजों की गिनती सात पहुंच गई थी। साथ ही ऐसा माना जा रहा था कि जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा, लेकिन इसी बीच कोरोना ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। रविवार को कुल 548 कोरोना के सैंपल लिए गए। इसमें सरकारी अस्पतालों में 142 व निजी में 406 सैंपल लिए गए। इस दौरान कुल सात मरीज संक्रमित मिले। हालांकि राहत की बात यह है कि मौजूूदा समय में कोरोना संक्रमित कोई व्यक्ति अस्पताल में भर्ती नहीं है। सभी का इलाज घरों पर ही चल रहा है। इन मरीजों में एक मरीज को छोड़कर सारे शहरी इलाके से संबंधित हैं।
विज्ञापन

माहिरों के अनुसार कोरोना टीकाकरण करवाने वाले लोग यदि संक्रमित हो भी जाते हैं तो उनकी तबीयत इतनी नहीं बिगड़ती है। साथ ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण मामले में ट्राइसिटी में नंबर दो पर
कोरोना संक्रमण के यदि ट्राइसिटी के आंकड़ों को देखा जाए तो चंडीगढ़ टॉप पर है जबकि दूसरे पर मोहाली और तीसरा नंबर पंचकूला का आता है। जिले में अब तक 898455 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 780947 सैंपल निगेटिव पाए गए। अब तक कुल 95744 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 94570 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 1148 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed