{"_id":"63edd6b7a32c5ebec0071124","slug":"consumer-court-imposed-fine-of-rs-500-on-clothing-showroom-located-in-mall-in-kharar-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: दो साल पहले लिफाफे के लिए थे 10 रुपये, अब उपभोक्ता अदालत ने दिए 500 रुपये लौटाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: दो साल पहले लिफाफे के लिए थे 10 रुपये, अब उपभोक्ता अदालत ने दिए 500 रुपये लौटाने के आदेश
Thu, 16 Feb 2023 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (मोहाली)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:42 PM IST
सार
शिकायतकर्ता महिला ने 13 फरवरी 2021 को इस शोरूम से कपड़ों की खरीदारी की थी। उसका बिल 8823.50 रुपये बना था। जब उसने मिलान किया तो कपड़ों की कुल कीमत 8813.50 बनी थी। शोरूम में पूछताछ करने पर पता चला कि 10 रुपये लिफाफे के चार्ज किए गए थे।
विज्ञापन
कंज्यूमर फोरम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खरड़ के निजी मॉल स्थित कपड़ों के एक शोरूम पर उपभोक्ता अदालत ने 500 रुपये का जुर्माना लगाया है। 2021 में ग्राहक से 10 रुपये लिफाफे के नाम पर अतिरिक्त वसूले गए थे। चंडीगढ़ निवासी महिला ईशा गुप्ता ने इसकी शिकायत उपभोक्ता अदालत में दे दी थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता महिला ने 13 फरवरी 2021 को इस शोरूम से कपड़ों की खरीदारी की थी। उसका बिल 8823.50 रुपये बना था। जब उसने मिलान किया तो कपड़ों की कुल कीमत 8813.50 बनी थी। शोरूम में पूछताछ करने पर पता चला कि 10 रुपये लिफाफे के चार्ज किए गए थे। महिला के विरोध के बाद भी शोरूम के कर्मचारियों ने पैसे नहीं लौटाए। अदालत में उन्होंने 10 रुपये 12 प्रतिशत ब्याज के साथ और 20 हजार रुपये हर्जाने के तौर पर मांग की थी। जवाब में शोरूम के प्रतिनिधियों ने कहा था कि 10 रुपये पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नीति के तहत लिए गए हैं। इससे ग्राहकों को खरीदारी के समय अपना बैग लाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने टिप्पणी की है कि ग्राहक को लिफाफा देना दुकानदार की जिम्मेदारी है। लिफाफा ग्राहक की ओर से खरीदे गए सामान का हिस्सा है। इसके बाद अदालत ने अब शोरूम पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन