फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress suspend six councilors of Lalru Municipal Council on anti-party activities

Lalru: लालड़ू नगर काउंसिल के प्रधान सहित छह पार्षद कांग्रेस से निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई

Fri, 09 Sep 2022 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, लालड़ू (मोहाली) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 09 Sep 2022 12:32 PM IST
सार

पिछले कुछ महीनों से नगर काउंसिल प्रधान बिंदु राणा के खिलाफ पार्षदों के बगावती सुर देखने को मिल रहे थे। 13 पार्षदों अपनी असहमति जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव पत्र नगर काउंसिल के कार्य साधक राजेश शर्मा को सौंपा था।

विज्ञापन
Congress suspend six councilors of Lalru Municipal Council on anti-party activities
लालड़ू नगर काउंसिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के लालड़ू नगर काउंसिल में शुक्रवार को उस समय राजनीति गरमा गई जब पंजाब कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी प्रति विरोधी गतिविधियों के कारण नगर काउंसिल की प्रधान सहित छह पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा तीन कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान ऋषव जैन द्वारा निष्कासित पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लालड़ू नगर काउंसिल के प्रधान सहित कुल छह पार्षदों को कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी खिलाफ गतिविधियों के चलते पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी लिस्ट में नगर काउंसिल प्रधान बिंदु राणा, पार्षद मुकेश राणा, सतीष राणा, गुरनाम सिंह, पवन नारंग, रीतू मदान, संजय मदान, हरि चंद चौंदहेड़ी और रविंदर कौर के नाम शामिल है। इनको पार्टी की सदस्यता से तुरन्त प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

ये है मामला 

पिछले कुछ महीनों से नगर काउंसिल प्रधान बिंदु राणा के खिलाफ पार्षदों के बगावती सुर देखने को मिल रहे थे। 13 पार्षदों अपनी असहमति जताते हुए अविश्वास प्रस्ताव पत्र नगर काउंसिल के कार्य साधक राजेश शर्मा को सौंपा था। अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौंपने वालों में पार्षद सतीश राणा, सीनियर उपप्रधान पवन नारंग, उपप्रधान गुरनाम सिंह सहित अन्य उपस्थित पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से नगर काउंसिल तहत कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। जिस कारण उन्हें लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed