{"_id":"575c6cb54f1c1b5b1a9c5c5c","slug":"congress-protest-congress-protest-against-govt-singhapura-road-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघपुरा रोड बना लोगों के लिए मुसीबत, कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंघपुरा रोड बना लोगों के लिए मुसीबत, कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 12 Jun 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
indian national congress
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली में सिंघपुरा मार्ग बेहद खस्ताहाल होने की वजह से पिछले पांच वर्ष से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद भी प्रशासन ने सिंघपुरा मार्ग को ठीक करवाने लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण शनिवार सुबह शहरी कांग्रेस प्रधान राकेश कालिया की अगुवाई में सिंघपुरा मार्ग पर दो घंटों तक अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ने अकाली भाजपा सरकार के खिलाफ लगाए गए रोष धरने में हलका विधायक जगमोहन सिंह कंग विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने मौजूदा सरकार की कार्यशैली की निंदा की। उन्होंने कहा कि शहर के सिंघपुरा मार्ग, डेरा बाबा गोसाईं आणा से अनाजमंडी के साथ रेलवे अंडर ब्रिज की ओर जाते मार्ग की हालत बेहद खराब है। एक तरफ तो लोगों को खस्ताहाल सड़कों की वजह से वर्षों से मुश्किलें झेलने को विवश हैं।
वहीं, अकाली जत्थेदार उजागर सिंह बडाली शहर में विकास करवाने के खोखले दावे करते नहीं थक रहे हैं। इस अवसर पर सुखजिंदर सिंह सोढ़ी, रविंदर पाल बिल्ला, पूर्व काउंसिल प्रधान लखमीर सिंह, राहुल कालिया, हैप्पी धीमान और जसविंदर सिंह मंड मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्हें तो धरने की आदत पड़ गई है : बड़ाली
इस संबंध में जत्थेदार उजागर सिंह बडाली का कहना था कि कंग को तो धरने लगाने की आदत पड़ गई है। शहर का विकास खुद तो करना नहीं है, वहीं अकाली भाजपा सरकार कि ओर से करवाए जाने वाले कार्यों में हमेशा किसी न किसी रूप में रोड़ा अटकना उनकी आदत बन गई है। बडाली के अनुसार, सिंघपुरा मार्ग को रिपेयर करने का टेंडर शुक्रवार को हुआ था। जल्द ही मार्ग की रीकार्पेटिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। इस बारे में जगमोहन सिंह कंग को जानकारी मिल गई है। वह इस उपलब्धि को धरना प्रदर्शन के माध्यम से अपने नाम करवाने के लिए शनिवार को सिंघपुरा मार्ग पर पहुंच गए।