फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Congress and AAP leaders on the streets, attack on central government

सड़कों पर उतरे कांग्रेस और ‘आप’ नेता, केंद्र सरकार पर बोला हमला

Tue, 30 Jun 2020 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Congress and AAP leaders on the streets, attack on central government
पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर में सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस व आम आदर्मी पार्टी के नेता सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस ने जहां प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर धरना देकर पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, इस दौरान उन्होंने डीसी को मांगपत्र भी सौंपा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार व अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों पर बोझ डाल रही केंद्र सरकार
कांग्रेस ने तेल की बढ़ रही कीमतों के विरोध में सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया। धरने की अगुवाई सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने की। धरने में पूरे जिले के नेता शामिल हुए। हालांकि धरने के दौरान सामाजिक दूरी खतरे में पड़ गई थी। इस दौरान सेहत मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार तेल की कीमतें बढ़ा रही हैं। जबकि सारे देशों में तेल की कीमतें कम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आम से खास तक सब लोग इससे परेशान है। पंजाब के किसानों पर डीजल व पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से करीब 13 सौ करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

सुखबीर बादल का पुतला फूंका
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के ऑर्डिनेंस व शिरोमणि अकाली दल के खिलाफ फेज-सात में धरना दिया। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का पुतला फूंका गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी, केंद्र सरकार व अकाली दल के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनीत वर्मा, गुरतेज सिंह पन्नू व पार्टी की महिला विंग की प्रधान राज गिल ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह ऑर्डिनेंस पास किया है उससे लगता है कि सरकार को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से बुलाई गई ऑल पार्टी मीटिंग में सुखबीर बादल के किसान विरोधी ऑर्डिनेंस के हक में बोलने से साबित हो गया है कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल अपनी पत्नी हरसिमरत बादल की कुर्सी बचाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed