{"_id":"61b2680a49e56d492a6c02e7","slug":"computer-teachers-dharna-continues-for-the-third-day-in-kharar-over-demands-mohali-news-pkl4355590155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कंप्यूटर शिक्षकों का धरना तीसरे भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कंप्यूटर शिक्षकों का धरना तीसरे भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। अपनी मांगों को लेकर कंप्यूटर शिक्षकों की ओर से अस्पताल रोड पर तीसरे दिन वीरवार को भी धरना जारी रहा। कंप्यूटर शिक्षकों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड्स को बलपूर्वक हटाकर नेशनल हाईवे चंडीगढ़ रोपड़ रोड़ पर इकट्ठे होकर यातायात जाम कर दिया और सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
जानकारी के मुताबिक प्रशासन और पुलिस ने धरने पर बैठे कंप्यूटर टीचरों को बहुत समझाया परन्तु वह अपनी जिद्द पर अड़े रहे। उनकी मांग थी कि उन्हें पंजाब के गवर्नर की ओर से स्थायी करने के आदेशों को तुरंत लागू किया जाए और उनके बनते अधिकार तुरंत लागू किए जाएं। लगभग दो घंटे बाद प्रशासन ने टीचरों को मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव से मुलाकात का आश्वासन दिलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम को खुलवाया। धरने पर बैठे कंप्यूटर टीचर वापस अस्पताल रोड वाले स्थान पर दोबारा आकर बैठ गए। देर शाम को कंप्यूटर टीचरों के पांच सदस्यों की एक कमेटी की पंजाब के मुख्य सचिव हुसन लाल के साथ बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें मुख्य सचिव ने कंप्यूटर टीचरों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याएं कल तक हर कर दी जाएंगी। इसके लिए मुख्य सचिव के साथ कंप्यूटर टीचर कमेटी की अगली बैठक शुक्रवार को फिर होगी। कंप्यूटर टीचर यूनियन के प्रधान गुरविंदर सिंह तरनतारन ने मुख्य सचिव की बैठक के बाद लौटने पर बताया कि मुख्य सचिव ने उन्हें कल तक उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यदि शुक्रवार तक उनकी मांगो का कोई हल न निकाला तो शनिवार को पूरे पंजाब भर के कंप्यूटर टीचर शहर में इकट्ठे होकर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरे तौर पर जाम कर देगें। कंप्यूटर टीचरों द्वारा जारी धरने में आज किसान आंदोलन के किसानों ने भी शामिल होकर कंप्यूटर टीचरों के धरने का समर्थन किया।