फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Complex liver cancer surgery successful at Punjab Institute of Liver and Biliary Sciences

Mohali News: पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेज में सफल लिवर कैंसर की जटिल सर्जरी सफल

Tue, 20 May 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Complex liver cancer surgery successful at Punjab Institute of Liver and Biliary Sciences
मोहाली। फेज-3बी1 में पंजाब के पहले लिवर इंस्टीट्यूट अस्पताल (पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बाइलरी साइंसेज) में 63 साल के एक बुजुर्ग मरीज के लिवर कैंसर की सफल जटिल सर्जरी करके उसे नया जीवनदान दिया गया है। शहर के पीआईएलबीएस ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक बेहद मुश्किल लिवर सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। पहली बार मोहाली में इतनी जटिल लिवर सर्जरी हुई है। इससे पहले ऐसे मामलों के लिए मरीजों को मेट्रो शहरों का रुख करना पड़ता था। पीआईएलबीएस अब लिवर और बाइलरी डिजीज के इलाज का प्रमुख केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन

सर्जरी के चीफ सर्जन प्रोफेसर के. राजशेखर ने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि ये सफलता एक टीम एफर्ट का नतीजा है। उन्होंने एनेस्थीसिया विभाग के हेड प्रोफेसर एलएन यदनापुड़ी और डायरेक्टर प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह की भूमिका को भी अहम बताया। प्रो. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अब पंजाब के लोगों को जटिल लिवर सर्जरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। हमारी कोशिश है कि जल्द ही यहां लिवर ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू की जाए।
विज्ञापन


जिनको लिवर का कैंसर (इंट्रा-हेपेटिक कोलेन्जियोकार्सिनोमा) था वे 63 साल के बुजुर्ग हैं। उनको यह कैंसर लिवर की नसों, पोर्टल वेन, डक्ट और हिलम जैसे बेहद नाजुक हिस्सों में फैल चुका था। मरीज कई सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज कराकर थक चुका था, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। आख़िरकार, उसने पीआईएलबीएस मोहाली में इलाज करवाने का फैसला किया। सर्जरी के दौरान एक्सटेंडेड लेफ्ट हेपेटेक्टॉमी जैसी जटिल प्रक्रिया अपनाई गई और सर्जरी के बाद लिवर में कोई कैंसर बचा हुआ नहीं दिखा। अब इस सफल जटिल सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed