{"_id":"692f4731be9ae68c840c6090","slug":"community-health-center-dhakoli-will-be-upgraded-to-50-beds-mohali-news-c-71-mli1009-136369-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली होगा अपग्रेड, अब होंगे 50 बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली होगा अपग्रेड, अब होंगे 50 बेड
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र के लिए एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। लंबे समय से अस्पताल विस्तार की मांग कर रहे स्थानीय निवासियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
सरकार ने कम्युनिटी स्वास्थ्य केंद्र ढकोली को 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड का अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी है। सीएचसी ढकोली के एसएमओ डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि मौजूदा ढांचा 30 बेड का है, लेकिन अपग्रेडेशन के बाद अस्पताल में एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण किया जाएगा। वर्तमान में अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है, खासकर मेडिसिन और स्त्री रोग के विशेषज्ञों की कमी है।
50 बेड का दर्जा मिलने के बाद अस्पताल में और अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होगी, जिससे स्थानीय लोगों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।
अस्पताल परिसर में वेरका बूथ, कैंटीन, पार्किंग एरिया में इंटरलॉक टाइल्स लगाने और परिसर में एटीएम बूथ स्थापित करने का प्रस्ताव भी उच्च अधिकारियों को भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर ये सुविधाएं भी मरीजों और उनके परिजनों के लिए बेहद उपयोगी होंगी।
विज्ञापन
डॉ. सिंह के अनुसार, मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर इस परियोजना को पूरा होने में एक वर्ष का समय लग सकता है। उन्नयन के बाद अस्पताल की क्षमता इतनी बढ़ जाएगी कि मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किए जाने की आवश्यकता काफी कम रह जाएगी, केवल अत्यंत गंभीर मामलों को ही बड़े अस्पताल भेजना पड़ेगा।