{"_id":"6a5be967ab93c35f44083617","slug":"college-colony-faces-acute-power-and-water-crisis-for-three-days-transformer-replaced-after-protest-mohali-news-c-71-1-mli1017-144830-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: कॉलेज कॉलोनी में तीन दिन तक बिजली-पानी से हाहाकार, प्रदर्शन के बाद बदला ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: कॉलेज कॉलोनी में तीन दिन तक बिजली-पानी से हाहाकार, प्रदर्शन के बाद बदला ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
डेराबस्सी। सेक्टर-11 के कॉलेज कॉलोनी में तीन दिन से जारी बिजली और पानी का गंभीर संकट शनिवार को समाप्त हो गया। करीब 200 परिवारों को प्रभावित करने वाली इस समस्या के समाधान के लिए कॉलोनीवासियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। जनप्रतिनिधियों और बिजली विभाग की तत्परता से क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके बाद बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि क्षेत्र में लगा पुराना ट्रांसफार्मर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बार-बार बंद हो रहा था। यह ट्रांसफार्मर हर 15 मिनट बाद बंद हो जाता था, जिससे बिजली की आपूर्ति लगातार बाधित रहती थी।
बिजली नहीं होने के कारण पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह ठप हो गई थी। लोगों को पीने के पानी तक के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तीन दिन से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयां झेलनी पड़ीं। भीषण गर्मी और उमस के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया था। कई परिवारों को रिश्तेदारों के घर जाना पड़ा, जबकि कुछ लोगों ने रात गाड़ियों में बिताई। लोगों का कहना था कि उन्होंने कई बार बिजली विभाग और नगर कौंसिल को शिकायतें दी थीं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता गुरदर्शन सिंह सैनी और कार्यकर्ता भी प्रदर्शनकारियों के समर्थन में धरने पर बैठे। प्रदर्शनकारियों ने अधिक क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी।
जनप्रतिनिधियों की पहल
मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद नरेश उपनेजा और वार्ड के पार्षद भूपेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के निर्देशों पर कॉलोनीवासियों से बातचीत की। समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नया ट्रांसफार्मर मंगवाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। नरेश उपनेजा और भूपेंद्र शर्मा ने कहा कि वार्डवासियों की सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।