फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleanliness drive in Sector 69: "Apni Swachhata Aap Hi"

Mohali News: सेक्टर 69 में “अपनी सफाई–आप ही” मुहिम चलाकर की सफाई

Sun, 16 Nov 2025 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive in Sector 69: "Apni Swachhata Aap Hi"
मोहाली। सेक्टर-69 में नगर निगम के वार्ड-29 में शनिवार को वहां के लोगों ने अपने इलाके में “अपनी सफाई–आप ही” अभियान चलाकर मिसाल पेश की। निवासियों ने पार्कों और आसपास की सड़कों की सफाई कर कहा कि सफाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान का नेतृत्व सतवीर सिंह धनोआ ने किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम मोहाली को शहर की सफाई को चुनौती मानकर काम करना चाहिए, जबकि लोग भी पूरा सहयोग देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे भी अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान में योगदान दें ताकि मोहाली को स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाया जा सके। निवासियों ने निर्णय लिया कि हर शनिवार वे स्वयं मिलकर पार्कों और आसपास की जगहों की सफाई करेंगे। अभियान में बड़ी संख्या में वॉर्ड के लोगों ने भाग लिया। सफाई अभियान में कर्म सिंह मावी, गुरदीप सिंह अटवाल, सुखवंत सिंह बाठ, कंवलप्रीत सिंह ढीढसा, इंदरपाल सिंह धनोआ, कुलबीर सिंह राणा, गुनरीत सिंह चहल, कैप्टन मखन सिंह, मेजर सिंह सहित कई निवासियों ने भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed