फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cleaning of road lanes started with JCB

जेसीबी से रोड गलियों की सफाई शुरू

Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of road lanes started with JCB
खरड़। बारिश रुकने के 36 घंटे बाद भी शहर के कई हिस्सों में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। शनिवार व रविवार को हुई भारी बारिश के बाद लांडरां रोड, मुंडी खरड़, देसूमाजरा तथा छज्जूमाजरा रोड पर लोगों के घर तथा दुकानें पानी में डूबनें की खबर फैलने के बाद नगर परिषद के अधिकारियों की नींद खुली। सोमवार को नगर परिषद के अधिकारियों ने शहर से गुजरने वाले मेन बरसाती नाले की सफाई के लिए जेसीबी से सफाई का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन

खरड़ में बनी नई कॉलोनियों को बिना किसी योजना के बनाने से शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनी। इन नई कॉलोनियों के बसने से पहले बरसात का पानी पहले भी इसी तरह देसूमाजरा, छज्जूमाजरा के खेतों से होता हुआ लांडरां रोड पर से गुजरता हुआ आगे नदी में जा गिरता था लेकिन धीरे-धीरे खेतों में रिहायशी मकान, दुकानें और बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो गईं। शहर तो बढ़ गया पर नगर परिषद खरड़ ने इन नए क्षेत्रों में न तो सीवरेज को बढ़ाने का कोई प्रयास किया और न ही बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई नए इंतजाम किए। नई बसी कई कॉलोनियों में तो बरसात का पानी भी सीवरेज में डाल दिया गया है जिस कारण भारी बारिश होते ही सीवरेज ओवरफ्लो हो जाता है जिससे दूषित पानी लोगों के घरों व दुकानों में चला जाता है। शहर में नए फ्लाईओवर बनने के बाद फ्लाईओवर के नीचे बनी सड़क भी ऊंची हो गई है। इस मेन सड़क के दोनों ओर शहर को जोड़ती सड़कें नीची रह गई हैं जिस कारण बरसात का पानी इन निचले क्षेत्रों में बर्बादी कर रहा है।
विज्ञापन

खरड़ बस स्टैंड से लेकर संतेमाजरा तक नई प्रीमिक्स बिछाने के लिए सड़क को दोनों ओर से एक महीने पहले खोदा गया था जिस पर अभी तक प्रीमिक्स नहीं बिछ सकी है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि अब यह प्रीमिक्स बरसात के बाद ही बिछ सकेगी। इस खोदी गई सड़क पर हर रोज दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालिक एनक्लेव के गेट पर 36 घंटे बीतने के बाद भी भरा है पानी
लांडरां रोड पर शिवालिक एनक्लेव के मेन गेट पर बरसात रुकने के 36 घंटे बाद भी पानी भरा है। रेलवे लाइन पर बने तीनों अंडरपास बडाला रोड, रंधावा रोड तथा खूनीमाजरा में बरसात का पानी भरा है। इनमें बरसाती पानी निकालने के लिए जनरेटर सेट लगाए गए थे लेकिन रंधावा रोड अंडरपास से अब जनरेटर सेट गायब है। नगर परिषद के कई पार्षद वनीत जैन, राजवीर सिंह, हरिंदरपाल सिंह जौली, राजिंदर सिंह नंबरदार आदि लगातार नगर परिषद के कर्मचारियों के साथ मिल कर शहर में इकट्ठे हुए बरसाती पानी को निकालने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आए।

क्या कहते हैं अधिकारी
लांडरां रोड पर पीछे से आए पानी को आगे निकलने की जगह न मिलने के कारण ऐसी स्थिति बन गई। इस कारण लांडरां रोड, शिवालिक एनक्लेव तथा अन्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी। जल्द ही इस बारे में उचित कदम उठाकर बरसाती पानी निकलने के पक्के इंतजाम किए जाएंगे। -बलबीर सिंह गिल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed