फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civil Surgeon gave instructions to speed up the NCD investigation campaign

Mohali News: एनसीडी जांच अभियान में सिविल सर्जन ने दिए तेजी लाने के निर्देश

Tue, 18 Nov 2025 12:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Civil Surgeon gave instructions to speed up the NCD investigation campaign
मोहाली। जिले में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच में सुस्ती पर चिंता जताकर सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को फील्ड में कार्य-गति तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाइपरटेंशन, शुगर और सामान्य कैंसर जैसे रोग कई मामलों में शुरुआती जांच की कमी के कारण गंभीर रूप ले लेते हैं, इसलिए समय पर स्क्रीनिंग सबसे अहम है। एक दिवसीय ट्रेनिंग सत्र के दौरान डॉ. जैन ने सीएचओ को बताया कि 30 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक की नियमित जांच विभाग की प्राथमिकता है। इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. तमन्ना सिंघला, जिला मास मीडिया अधिकारी हरचरण सिंह बराड़, जिला प्रोग्राम मैनेजर राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed