फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civic body elections: Nomination scrutiny complete, 114 out, 1061 candidates remain in the fray

निकाय चुनाव : नामांकन जांच पूरी, 114 बाहर, मैदान में रहे 1061 प्रत्याशी

Tue, 19 May 2026 02:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Civic body elections: Nomination scrutiny complete, 114 out, 1061 candidates remain in the fray
मोहाली। नगर निगम मोहाली और जिले की विभिन्न नगर परिषदों के चुनावों को लेकर नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। स्क्रूटनी के दौरान 114 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द हुए, जबकि 1061 संख्या में प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। नगर निगम मोहाली के अलावा जीरकपुर, डेराबस्सी, कुराली, नयागांव, बनूड़ और लालड़ू नगर परिषद चुनावों में अब मुकाबला और रोचक हो गया है। जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि नगर निगम एवं नगर परिषद चुनावों के लिए प्राप्त 1175 नामांकन पत्रों में से जांच के दौरान 1061 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले जबकि 114 में त्रुटियां मिली हैं। जांच के बाद डेराबस्सी, जीरकपुर में कांग्रेस और अकाली दलों ने विरोध प्रकट कर नारेबाजी की। नाराज प्रत्याशियों का कहना था कि सरकार के दबाव में अधिकारियों ने जानबूझकर नामांकन रद्द किया है।
विज्ञापन

नगर निगम मोहाली के वार्ड नंबर 1 से 25 के लिए प्राप्त 166 नामांकन पत्रों में से 165 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। इसी प्रकार वार्ड नंबर 26 से 50 के लिए प्राप्त 158 नामांकन पत्रों में से 146 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नगर परिषद जीरकपुर में 31 वार्डों के लिए प्राप्त 259 नामांकन पत्रों में से 212 नामांकन जांच के दौरान वैध मिले। नगर परिषद डेराबस्सी में 19 वार्डों के लिए प्राप्त 162 नामांकन पत्रों में से 149 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नगर परिषद लालड़ू में 17 वार्डों के लिए प्राप्त 131 नामांकन पत्रों में से 108 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। नगर परिषद कुराली में 17 वार्डों के लिए प्राप्त 99 नामांकन पत्रों में से 93 उम्मीदवारों के नामांकन वैध मिले। नगर परिषद नयागांव में 21 वार्डों के लिए प्राप्त 144 नामांकन पत्रों में से 134 उम्मीदवारों के नामांकन जांच के दौरान वैध मिले। बनूड़ के 56 पत्रों की जांच के बाद 54 को सही पाया गया। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं, वे 19 मई तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed