{"_id":"625dcb088f3aac324439dfbb","slug":"city-s-cleanliness-system-will-improve-machines-will-start-work-soon-mohali-news-pkl4480390105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सफाई व्यवस्था सुधरेगी, मशीनों से जल्दी शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सफाई व्यवस्था सुधरेगी, मशीनों से जल्दी शुरू होगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर की सफाई का काम आने वाले दिनों में रफ्तार पकड़ लेगा। नगर निगम की हाउस की बैठक में मशीनों से इलाके की सफाई के ठेके समेत सारे प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। मात्र दस मिनट तक बैठक चली। इस मौके मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि वह इलाके के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
बैठक में शहर की खस्ता हाल सफाई का मामला गंभीरता से उठा। इसमें विभिन्न पार्षदों ने सफाई पर अपनी राय रखी। उनकी दलील थी कि अंदरूनी सड़कों की सफाई वाले सफाईकर्मी मुख्य सड़कों की सफाई के काम में लगाए हैं। इस कारण सफाई के काम पर असर पड़ रहा है। इसका जवाब देते हुए नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग ने कहा कि मैकेनिकल स्वीपिंग का ठेका समय से न होने पर यह समस्या आई है। इस समय पेड़ों से बड़ी संख्या में पत्ते टूट कर गिर रहे हैैं। इससे सारी सड़कें पत्तों से भर गई हैं जिनकी सफाई बेहद जरूरी है। ऐसे में मुलाजिमों को सफाई के काम में लगाया गया है।
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि मशीनों से सफाई संबंधी प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इस संबंधी वर्क आर्डर होने के साथ ही इस मामले का हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर लगए जा रहे हैं। इसके अलावा गमाडा के चार सेक्टरों में स्थित सड़कों को टेकओवर करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इन सेक्टरों में सेक्टर-48, 65, 68 और 71 शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगम में मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों व डेंगू की रोकथाम व चालान राशि संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।