{"_id":"62c8975a25b18e72c90ec4cb","slug":"city-council-demolished-illegal-construction-in-derabassi-mohali-news-pkl4560206147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण पर चला नगर काउंसिल डेराबस्सी का पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण पर चला नगर काउंसिल डेराबस्सी का पीला पंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। नगर काउंसिल डेराबस्सी की ओर से अवैध निर्माणों पर की गई सख्ती के बाद बरवाला रोड पर बनाई गई अवैध फैक्ट्री को शुक्रवार को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। नगर काउंसिल की इस कार्रवाई के बाद अवैध निर्माण कर रहे लोगों में दहशत फैल गई है।
इसका खुलासा करते हुए श्ुाक्रवार को नगर काउंसिल के एमई गुरप्रताप सिंह और बिल्डिंग इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने बताया कि नगर काउंसिल को गांव सैदपुरा के नजदीक अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी। कुछ दिन पहले नगर काउंसिल ने अवैध निर्माण को रोकने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उसी जगह पर फिर से अवैध निर्माण शुरू हुआ, जिसकी सूचना काउंसिल कार्यालय को दी गई। इस पर शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए उसे ढहा दिया गया है। बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने बताया कि इस जगह पर बड़े-बड़े शेड लगाने के लिए चार दीवारी की जा रही थी, जिसे तोड़ा गया है। निर्माण कौन कर रहा है, इसकी जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि निर्माण के साथ-साथ वहां बनी सड़क को भी खोदा गया है। यदि कोई व्यक्ति उसी जगह पर अवैध रूप से निर्माण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एमई गुरप्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शहर की सीमा के भीतर कोई भी अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण करता है तो काउंसिल की ओर से सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।