फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Children removed from WhatsApp group for non-payment of fees

फीस न देने पर व्हाट्सएप ग्रुप से निकाले बच्चे

Tue, 11 Aug 2020 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Children removed from WhatsApp group for non-payment of fees
खरड़। इंडस पब्लिक स्कूल बडाला ने सोमवार को उन विद्यार्थियों को स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुपों से बाहर निकाल दिया, जिनके अविभावक अभी तक फीस जमा नहीं करवा पाए हैं। इस धक्केशाही के खिलाफ अविभावकों ने स्कूल कैंपस के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पलविंदर कौर, दिलबाग सिंह, दलजीत कौर, गुरमीत कौर आदि ने बताया कि उनके बच्चे प्राइमरी कक्षा से ही इस स्कूल में पढ़ रहे हैं और वह बिना किसी देरी के निरंतर स्कूल की फीसें देते आ रहे हैं परंतु कोरोना महामारी के कारण आर्थिक तंगी के चलते इस साल फीस जमा नहीं करवा पाए हैं। परिजनों ने एक लिखित शिकायत खरड़ के एसडीएम हिमांशू जैन को दी और स्कूल द्वारा निकाले विद्यार्थियों को दोबारा व्हाट्सएप ग्रुपों में डालने की मांग की। एसडीएम ने जल्द समस्या का कल कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोट..
इस संबंधी जब स्कूल प्रबंधकों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि किसी भी अविभावक ने फीस माफ करने या फीस में छूट देने संबंधी कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। स्कूल द्वारा फीस लेने संबंधी फैसला हाईकोर्ट की हिदायतों अनुसार ही किया गया है। व्हाट्सएप ग्रुपों से बाहर निकाले विद्यार्थियों के बारे में कोई जबाव नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन- एसडीएम खरड़ को इंडस पब्लिक स्कूल के खिलाफ फीसों को लेकर शिकायत देते अविभावक।
फोटो नंबर- 10 खरड़-फोटो नंबर 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed