फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Children, old and young ran to honor the soldiers

Mohali News: सैनिकों के सम्मान के लिए दौड़े बच्चे, बूढ़े और जवान

Tue, 19 Dec 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Children, old and young ran to honor the soldiers
मोहाली। फिटिस्तान संस्था ने सैनिकों में जोश भरने के लिए मैराथन करवाई। कैप्टन आशाजीत कौर की देखरेख में हुई यह दौड़ पार्षद हरविंदर सिंह जॉली ने शुरू करवाई। पांच किलोमीटर दौड़ में 18 वर्ष से बड़ी उम्र के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वहीं, तीन किलोमीटर दौड़ में सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हुए। यह दौड़ न्यू सनी एनक्लेव स्थित मार्केट की पार्किंग से शुरू होकर अरिस्टा पैलेस पर जाकर समाप्त हुई। जब यह दौड़ शुरू हुई सुबह साढ़े छह बजे तो मौसम काफी ठंडा था लेकिन सभी प्रतिभागी पूरे जोश में थे। उनके उत्साह ने माहौल को गर्मजोशी से भर दिया। पार्षद जॉली ने कहा कि संस्था की ओर से सरहदों पर खड़े सैनिकों में जोश भरने के लिए यह मैराथन दौड़ करवाई गई। हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह न करते हुए बॉर्डर पर खड़े हैं। हमें उनके लिए अरदास करनी चाहिए। इस मौके पर रेखा गोयल, अंजू शर्मा, सुरेंद्र गिल, दलबीर कौर, रमनदीप कौर, रेखा और शिल्पी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed