{"_id":"5d4f16588ebc3e6ca435f686","slug":"children-kidnaping-mohali-news-pkl347158890","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी से बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़। खरड़ अनाज मंडी में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत मच गई। जब शाम को लगभग चार बजे एक व्यक्ति ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे आठ वर्षीय बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर एकत्रित हुए लोगो ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बारे में जानकारी देते अनाज मंडी खरड़ के वासी संजीव सिंह ने बताया कि उसका आठ वर्षीय भतीजा इंद्रजीत सिंह पुत्र जयवीर सिंह आज ट्यूशन जाने लगा तो उसने घरवालों को बताया कि एक व्यक्ति रात के समय भी उसका पीछा कर रहा था और अब फिर उसके पास आकर उसे तंग कर रहा है। लोगों की सहायता से इस व्यक्ति को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। हवलदार सुरजीत सिंह ने बताया कि इस घटना संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। आरोपी व्यक्ति खरड़ के किसी नजदीकी गांव का निवासी है।
एक डॉक्टर को अगवा करने की हो चुकी है कोशिश
बता दें कि इसी तरह का मामला कुछ दिन पहले भी सामने आया था। जब सनेटा के साथ लगते गांव से एक डॉक्टर को अगवा किया था। आरोपी कार में डॉक्टर को डालकर घुुमाते रहे थे। इसके बाद डॉक्टर को करंट लगाया गया था। साथ ही उसे सुनसान जगह पर छोड़ गए थे। जिसके बाद आसपास के लोगों ने पीड़ित को बचाया था।