{"_id":"5d950e718ebc3e93d0285601","slug":"chandigarh-railway-station-ranking-down-mohali-news-pkl3525968108","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का गिरा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का गिरा ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने बुधवार को देश के 720 स्टेशनों की स्वच्छता सर्वे रैंकिंग जारी की। इसमें स्वच्छता के लिए चुने गए टॉप 10 रेलवे स्टेशनों की सूची में तो दूर चंडीगढ़ का नाम टॉप 100 की सूची में भी नहीं है। सिटी ब्यूटीफुल का रेलवे स्टेशन स्वच्छता रैंकिंग में 130वें पायदान पर जगह बना सका है यानी पिछले साल की रैंकिंग के मुकाबले इस बार चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन 75 पायदान नीचे लुढ़क गया है।
बता दें कि रेलवे स्टेशन की स्वच्छता रैंकिंग 2006 के बाद से लगातार खराब रही है। एक ओर सिटी ब्यूटीफुल का रेलवे स्टेशन 2006 में जहां छठवें स्थान पर था। वहीं, 2016 में 32वें, 2017 में 48वें, 2018 में 55वें व 2019 में और ज्यादा पिछड़ गया। 2006 में स्वच्छता रैंकिंग में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन देश में टॉप टेन में जगह बनाने में कामयाब हो गया था। यह सर्वे क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने किया है। रेल मंत्रालय ने स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्टेशनों की स्वच्छता रिपोर्ट जारी की है। इसमें सबसे साफ स्टेशनों में पहला स्थान राजस्थान के जयपुर रेलवे स्टेशन को मिला है जबकि दूसरा स्थान जोधपुर रेलवे स्टेशन और तीसरा स्थान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर रेलवे स्टेशन को मिला है।
720 रेलवे स्टेशनों पर किया गया सर्वे
जानकारी के लिए बता दें कि देशभर के 720 रेलवे स्टेशनों पर ये सर्वे किया गया है। इससे पहले साल 2016 में थर्ड पार्टी द्वारा किए गए सर्वे में रेल मंत्रालय ने 407 रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता रैंकिंग जारी की थी। इसी साल रेलवे स्टेशनों की संख्या को बढ़ाया गया है। इस साल ये सर्वे 720 स्टेशनों को शामिल कर किया गया है और पहली बार ही उपनगरीय स्टेशनों को शामिल किया गया था। रेल मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखेंगे।
विज्ञापन
यहां हुई स्वच्छता की पड़ताल
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सीसीआई की टीम रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म से लेकर स्टॉल, रेलवे ट्रैक, स्टेशन परिसर, रिजर्वेशन काउंटर, जनरल टिकट घर पर स्वच्छता की जांची गई। इसके अलावा रिटायरिंग रूम, वेटिंग रूम, भोजनालय, स्नानागार और शौचालय की स्थिति भी जांची गई थी।
यहां-यहां लगे हैं कूड़े के ढेर
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के परिसर में स्टेशन के बाहर पब्लिक शौचालय की सुविधा नहीं है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के दड़वा साइड रेलवे की जमीन पर अक्सर कूड़े का ढेर लगा रहता है। इसकी सफाई पर रेलवे की ओर से ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड मौलीजागरां से आने वाली सड़क पर कूड़ा का ढेर लगा रहता है, जबकि वह जमीन रेलवे की है और वहां आसपास लावारिस पशु कूड़े की ढेर में मुंह मारते रहते हैं।