फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh railway station in race of QCI survey

क्यूसीआई के सर्वे में टॉप फाइव में जगह बनाने के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर तैयारी शुरू

Wed, 21 Aug 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh railway station in race of QCI survey
जीरकपुर। रेलवे स्टेशनों की स्वच्छता आंकने के लिए एक बार फिर सर्वेक्षण शुरू होने जा रहा है। इस सर्वे में पूरे उत्तर में अव्वल आने की तैयारी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। इन्हीं तैयारियों को लेकर उत्तर रेलवे के जीएम टीपी सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। उन्होंने अंबाला डिवीजन के अधिकारियों को सफाई को लेकर खास निर्देश दिए हैं। साथ ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के हर पहलू पर ध्यान देने और काम कराने के लिए कहा है ताकि क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) 2019 की सर्वे रिपोर्ट में चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन टॉप फाइव में आ सके। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक टीपी सिंह, सिमरन वालिया सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छता को बढ़ावा देने और कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था जानने के लिए रेल मंत्रालय देश में गोपनीय सर्वे करा रहा है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग तय होगी। क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया (क्यूसीआई) कंपनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। कंपनी की टीमें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता समेत अन्य सुविधाओं का जायजा ले मार्किंग करेगी। क्यूसीआई की टीम स्टेशन को मिले अंकों के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। इसमें 33 फीसदी सफाई, 33 फीसदी पैसेंजर फीडबैक और बाकी के अंक क्वालिटी कंट्रोल की ओर से दिए जाते हैं।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के इन रेलवे स्टेशनों पर इन चीजों का होगा सर्वेक्षण
क्यूसीआई के सर्वेक्षण में अंबाला मंडल के ए व ए-1 श्रेणी के स्टेशन शामिल हैं। इसमें अंबाला कैंट, चंडीगढ़, कालका, यमुनानगर-जगाधरी, राजपुरा, सरहिंद, पटियाला, बठिंडा, अबोहर व सहारनपुर स्टेशनों का निरीक्षण किया जाना है। इसमें टीम यात्रियों की प्रतिक्रिया जानने के साथ साथ स्टेशनों का पार्किंग एरिया, मुख्य प्रवेश द्वार, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल का दौरा कर वहां की स्वच्छता की जांच करेगी। साथ ही सफाई कर्मियों के कपड़ों व स्वच्छता के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक की भी जानकारी लेगी। इसके अलावा स्टेशन एरिया के खुले क्षेत्र, शौचालय, बैठने के क्षेत्र, वेंडर एरिया, पेजयल बूथ, प्रतीक्षालय और रेलवे ट्रैक की सफाई के साथ फुट ओवरब्रिज पर सफाई का मूल्यांकन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed