फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh: Body of woman drown in patiala rao recovered

चंडीगढ़: पटियाला की राव में बही महिला पंच का शव 35 किमी दूर से बरामद, पति अब भी लापता

Mon, 15 Aug 2022 02:26 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 02:26 PM IST
सार

रविवार शाम को पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के बाद पटियाला की राव में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान नदी पार करते हुए पंच सुनीता और उनके पति सज्जन सिंह समेत 8 लोग बह गए थे। इसमें से 6 व्यक्तियों को बचा लिया गया था, लेकिन पंच और उनके पति का कोई सुराग नहीं लगा था।

विज्ञापन
Chandigarh: Body of woman drown in patiala rao recovered
महिला के शव के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पटियाला की राव में रविवार रात को तेज बारिश के बाद आई बाढ़ में रविवार शाम को बही काने के बाड़े की पंच सुनीता का शव सोमवार को गांव झामपुर से बरामद कर लिया गया। हालांकि अभी तक उनके पति सज्जन सिंह का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गुस्साए लोगों ने नगर काउंसिल नयागांव के बाहर सुनीता का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रशासन ने अब एनडीआरएफ की टीम को मदद के लिए बुलाया है।

विज्ञापन


रविवार शाम को पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के बाद पटियाला की राव में बाढ़ आ गई थी। इस दौरान नदी पार करते हुए पंच सुनीता और उनके पति सज्जन सिंह समेत 8 लोग बह गए थे। इसमें से 6 व्यक्तियों को बचा लिया गया था, लेकिन पंच और उनके पति का कोई सुराग नहीं लगा था। रविवार पूरी रात गांव वाले नदी में दोनों को तलाशते रहे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सुनीता का शव गांव से 35 किलोमीटर दूर झामपुर में नदी से बरामद हुआ। प्रशासन की कोई टीम वहां पर मदद के लिए नहीं पहुंची। इसके बाद लोग नदी से शव को निकालकर बड़ी मुश्किल से नयागांव लेकर आए और काउंसिल दफ्तर के बाहर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि प्रशासन लोगों की जिंदगियो को लेकर गंभीर नहीं है। दो महीने में 4 लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन अभी तक वहां पर लोगों की सुरक्षा के लिए अस्थाई इंतजाम नहीं किए गए हैं। लोगों का आरोप था कि अगर चंडीगढ़ के पास बसे गांव का यह हाल है तो पंजाब में क्या स्थिति होगी। लोगों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो वे सीएम हाउस का भी घेराव करेंगे और मामले को हाईकोर्ट तक लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed