फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandan first, Karishma second and Khushpreet and Taranjit third in poster making

Mohali News: पोस्टर मेकिंग में चंदन पहले, करिश्मा दूसरे और खुशप्रीत व तरनजीत तीसरे स्थान पर

Thu, 21 Aug 2025 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chandan first, Karishma second and Khushpreet and Taranjit third in poster making
मोहाली। शहीद मेजर हरमिंदर पाल सिंह सरकारी कॉलेज में नेशनल स्पेस-डे के मौके पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चंदन ने पहला, करिश्मा ने दूसरा, जबकि खुशप्रीत कौर और तरनजीत कौर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का विषय भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान और गगनयान को समर्पित था।
विज्ञापन


फिजिक्स विभाग की प्रमुख प्रो. निशा महाजन के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और वैज्ञानिक सोच को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। पोस्टरों में अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं को विशेष रूप से दर्शाया गया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गुरिंदरजीत कौर की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल डॉ. गुरजीत कौर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और शोध के प्रति रुचि बढ़ाने में मददगार साबित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed