फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Challan presented in court against former CIA incharge

सीआईए पूर्व इंचार्ज के खिलाफ कोर्ट में पेश किया चालान

Fri, 11 Mar 2022 01:17 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Challan presented in court against former CIA incharge
मोहाली। जिला अदालत में खरड़ सीआईए के इंचार्ज सतवंत सिंह खिलाफ दर्ज मामले में स्पेशल टास्क फोर्स ने वीरवार को अपनी जांच पूरी करने के बाद चालान पेश कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ ने जुलाई 2019 में नशा तस्करी से जुड़े केस में एक दंपती को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए दंपती का कहना था कि उसे पहले भी एक नशा तस्करी के केस में पकड़ा गया था। उसने पुलिस वालों को करीब सात लाख रुपये रिश्वत दी थी। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गया था। जांच के बाद पुलिस ने पुलिस चौकी सनेटा के इंचार्ज सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार किया था। सुखमंदर ने पूछताछ में सीआईए के पूर्व इंचार्ज इंस्पेक्टर सतवंत सिंह सिद्धू का नाम ले दिया था। इसके बाद एसटीएफ ने मामले की गंभीरता से जांच की। साथ ही केस में सतवंत सिंह सिद्धू को नामजद किया। जबकि इससे पहले सब-इंस्पेक्टर सुखमंदर सिंह के खिलाफ एसटीएफ पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में 31 जुलाई 2019 को केस दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed