फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered for drinking liquor without license

बिना लाइसेंस शराब पिलाने के आरोप में केस दर्ज

Sun, 02 Jan 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Case registered for drinking liquor without license
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने नए साल के जश्न पर बिना लाइसेंस के देर रात ढाबे पर शराब पिलाने के आरोप में ढाबे के मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान अनूप निवासी मकान नंबर आर-203 माया गार्डन वीआईपी रोड जीरकपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि नए साल को लेकर पुलिस गश्त पर थी। इस दौरान वह जब वीआईपी रोड के वर्कशॉप एरिया पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देर रात पौने 12 बजे फतेह मोटर वर्कशॉप की पिछली साइड अपना अड्डा नामक एक ढाबा खुला हुआ था। इस दौरान ढाबे पर काफी लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जब ढाबा मालिक अनूप से ढाबे पर शराब पिलाने संबंधी लाइसेंस दिखाने को कहा कि तो वह मौके पर कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने अनूप को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसे देर रात उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed