{"_id":"65effecac845b8a5e70cec5a","slug":"case-registered-against-the-person-who-crushed-a-young-man-with-a-mercedes-mohali-news-c-71-1-spkl1001-112546-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: युवक को मर्सिडीज से कुचलने वाले पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: युवक को मर्सिडीज से कुचलने वाले पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। एयरपोर्ट मार्ग पर चीमा बॉयलर चौक के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय युवक प्रकाश कुमार की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार मर्सिडीज कार सवार ने दुकान में सोते हुए प्रकाश पर गाड़ी चढ़ा दी थी, जिसने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने मर्सिडीज चालक बसंत के खिलाफ आईपीसी की धारा-304, 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अभी फरार है।
प्रकाश कुमार मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। वह चाय की दुकान में ही सोता था। उसका जीजा मंजीत कुमार व रिश्तेदार शहीद उधम सिंह कॉलोनी में रहते हैं। उसके जीजा ने बताया कि प्रकाश 18 साल से मोहाली में दुकान कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से भी ज्यादा थी। टक्कर के बाद एक धमाके की आवाज आई जिसके बाद कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए। वह घायल प्रकाश को सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
मर्सिडीज गाड़ी मोहाली के एक बड़े बिजनेसमैन की बताई जा रही है। इस गाड़ी के पहले भी कानून की उल्लंघना करने के आरोप में 13 चालान हो चुके हैं। मृतक प्रकाश के जीजा ने बताया कि 15 दिन पहले ही प्रकाश के घर बेटे ने जन्म लिया था। उसने अपने बेटे का चेहरा तक नहीं देखा था। वह होली पर बेटे को मिलने जाने वाला था।