फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against a person in Kharar City for rape

Mohali News: दुष्कर्म करने पर व्यक्ति के खिलाफ सिटी खरड़ में मामला दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against a person in Kharar City for rape
खरड़। शादी का झांसा देकर एक महिला से बलात्कार और धोखाधड़ी के आरोप में सैमुअल वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 318(4) के तहत यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात वाघमारे से मेजर सिंह के जरिये हुई थी। वाघमारे ने उसे यूसीएनआई ट्रस्ट में उच्च पद दिलाने का वादा किया और संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि वाघमारे ने अलग-अलग स्थानों पर उसका बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार, 7 दिसंबर 2024 को वाघमारे ने खरड़ के एक चर्च में महिला से शादी की। हालांकि, शादी के एक-दो दिन बाद वह उसे छोड़कर चला गया और फिर कभी नहीं लौटा। महिला का आरोप है कि यह शादी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए की गई थी। मामले की आगे की जांच सहायक उपनिरीक्षक राज कुमार कर रहे हैं। मामले की जांच खरड़-1 के पुलिस उपाधीक्षक द्वारा की गई। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान, गवाहों और दस्तावेज की पड़ताल हुई। व्हाट्सएप चैट को भी जांच का आधार बनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएएस नगर से मंजूरी मिलने के बाद सैमुअल वाघमारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मेजर सिंह और लखविंदर सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed