Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case registered against 16 owners accused of cutting down seven illegal colonies in Ghaduan

Mohali News: घडुआं में सात अवैध काॅलोनियां काटने के आरोपी 16 मालिकों पर केस दर्ज

Sun, 03 Mar 2024 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 16 owners accused of cutting down seven illegal colonies in Ghaduan
खरड़। पंजाब सरकार ने अवैध काॅलोनियां काट रहे बिल्डरों पर शिकंजा कसते हुए खरड़ के नजदीकी गांव घडुआं में सात अवैध रिहाइशी काॅलोनियां काटकर प्लॉट बेचने के आरोप में पांच महिलाओं समेत 16 कॉलोनाइजरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) के आदेशों पर की गई है। बता दें कि पिछले दो साल से गांव घडुआं में धड़ाधड़ काटी जा रही अवैध काॅलोनियों का मुद्दा लगातार गर्माता चला आ रहा था और इसकी चल रही जांच के बाद शुक्रवार को घडुआं पुलिस की ओर से इस मामले में दो मामले दर्ज किए थे।
विज्ञापन

घडुआं के अनुसार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) की ओर से 14 जून 2022 को शलिंदर सिंह (सामने कैंब्रिज स्कूल घडुआं), धनोआ रीयल स्टेट (आदेश काॅलेज लहरा रोड़), तेजिंदर कौर, परमजीत कौर, शरनजीत कौर, दर्शन सिंह, यादविंदर सिंह (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पीछे दुकानें), साधू सिंह, स्वर्ण सिंह निवासी गांव मामुपुर और दूसरे मामले में अर्शदीप सिंह (अल्पाइन सिटी घडुआं वाले), बहादुर खान, जसबीर कौर (श्री गुरु नानक देव एनक्लेव), मनजीत कौर (शिवालिक ग्रीन नजदीक कैंब्रिज स्कूल), जसपाल सिंह (अकाल बिल्डर सकरूलांपुर रोड़), अनिल सूद (ई लाइट-रेजिडेंसी) और नरिंदर सिंह (नजदीक बीएस शटरिंग स्टोर) के खिलाफ अलग-अलग आदेश जारी किए गए थे। बताया गया कि उक्त काॅलोनाइजरों की ओर से सक्षम अधिकारी से मंजूरी लिए बिना उक्त काॅलोनियों को विकसित करके पापरा एक्ट की धारा 36 (1) की उल्लंघना की गई है। पुलिस की ओर से सभी बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed