फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against three for assaulting woman

महिला के साथ मारपीट के आरोप में तीन पर केस दर्ज

Mon, 11 Apr 2022 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three for assaulting woman
जीरकपुर। पुलिस ने एक महिला से मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में भावना गौड़ पत्नी अनिल कुमार निवासी मकान नंबर 256 आंबेडकर कॉलोनी ढकोली ने बताया कि आठ अप्रैल को शाम करीब चार बजे नीटू पुत्र सोमनाथ, पिंकी पत्नी नीटू और मालिनी बेटी नीटू निवासी मकान नंबर 208 आंबेडकर कॉलोनी ने उसको उसके घर के बाहर घेरकर बिना किसी कारण गालियां निकालनी शुरू कर दीं। जब उसने उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि भावना गौड़ की शिकायत पर उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed