फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against four for violation of night curfew in Zirakpur

जीरकपुर में रात्रि कर्फ्यू के उल्लंघन पर चार के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 06 Jan 2022 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case filed against four for violation of night curfew in Zirakpur
जीरकपुर। कोरोना महामारी के बढ़ते खतरे को देखते सरकार की ओर से 4 जनवरी से रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। इस पर प्रशासन ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। इसके चलते पुलिस ने डीसी मोहाली के आदेशों पर रात्रि कर्फ्यू की उल्लंघना करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को आदेश जारी करने के बाद प्रशासन ने लोगों को जागरूक किया था। इसके बाद सख्ती करते हुए जीरकपुर पुलिस ने रात में कर्फ्यू की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्ती करनी शुरू कर दी थी। थाना जीरकपुर के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने के पहले मामले में होटल ग्रीन व्यू के मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दूसरा मामला कटानी रेस्टोरेंट के ओमनाथ शर्मा निवासी एचएल-53 सेक्टर 63 फेज 9 के खिलाफ और तीसरा मामला दलजीत सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1206 सावित्री ग्रीन वीआईपी रोड जीरकपुर के खिलाफ और चौथा मामला साहिल टंडन निवासी हाउस नंबर 519 सेक्टर 12ए पंचकूला हरियाणा के खिलाफ जीरकपुर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ बराड़ ने लोगों से अपील की है कि वह इस महामारी में नियमों का पालन करें। पुलिस व सेहत विभाग का साथ दें। रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालोें के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed