फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against doctor for molesting girl under the pretext of treatment

इलाज के बहाने लड़की से छेड़छाड़ करने पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against doctor for molesting girl under the pretext of treatment
जीरकपुर। बलटाना के वधावा नगर में एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर ने गत वीरवार को इलाज के बहाने 19 साल की लड़की से छेड़छाड की थी। लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच करने के बाद शुक्रवार को आरोपी डॉक्टर के खिलाफ धारा-354ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपी डॉक्टर फरार चल रहा है और जल्दी ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वधावा नगर में एक निजी क्लीनिक के डॉक्टर सुमित सिंगला जो कि सेक्टर-20 पंचकूला में रहते हैं, उन्होंने इलाज करवाने आई एक 19 साल की लड़की से उस समय शारीरक छेड़छाड़ की, जब वह बुखार की दवा लेने अपनी छोटी बहन के साथ क्लीनिक में आई थी। इस समय डॉक्टर ने छोटी बहन को और पैसे लाने के लिए घर भेज दिया था। इसके बाद लड़की को अकेली पाकर छेड़छाड़ की थी। इस लड़की ने डॉक्टर का विरोध किया और तुरंत क्लीनिक से बाहर आकर अपने घर चली गई थी। घर पर लड़की ने पूरी बात अपनी मां को बताई। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत बलटाना पुलिस चौकी में दी थी। जिस पर जांच करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले के जांच अधिकारी एसई हरदीप सिंह ने कहा कि फिलहाल डॉक्टर फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed